हे दयामय हम सबों को शुद्धताई दीजिये। He Dayamay Ham Sabo ko । Lyrics/लिखित भजन।आर्य समाज वैदिक भजन
![]() |
हे दयामय हम सबों को... |
हे दयामय हम सबों को शुद्धताई दीजिये । ।
दूर करके हर बुराई को भलाई दीजिये ॥
कीजिये हम पर कृपा ऐसी अहो परमात्मा ।
हों सभासद इस सभा के सब के सब धर्मात्मा ॥ १ ॥
हों सभासद इस सभा के सब के सब धर्मात्मा ॥ १ ॥
हो उजाला सब के मन में ज्ञान के प्रकाश से ।
और अन्धेरा दूर सारा हो अविद्या नाश से ॥ २ ॥
और अन्धेरा दूर सारा हो अविद्या नाश से ॥ २ ॥
खोटे कर्मों से बचें और तेरे गुण गावें सभी ।
छूट जावें दु:ख सारे सुख सदा पावें सभी ॥ ३ ॥
छूट जावें दु:ख सारे सुख सदा पावें सभी ॥ ३ ॥
सारी विद्याओं को सीखें ज्ञान से भरपूर हों ।
श्रेष्ठ कर्मों में हों तत्पर दुष्ट गुण सब दूर हों ॥ ४ ॥
श्रेष्ठ कर्मों में हों तत्पर दुष्ट गुण सब दूर हों ॥ ४ ॥
यज्ञ हवन से हो सुगन्धित अपना भारतवर्ष देश ।
वायु जल सुखदायी होवें जायें मिट सारे क्लेश ॥ ५ ॥
वायु जल सुखदायी होवें जायें मिट सारे क्लेश ॥ ५ ॥
वेद के प्रचार में होवें सभी पुरुषार्थी ।
होवे आपस में प्रीति और बनें परमार्थी ॥ ६ ॥
होवे आपस में प्रीति और बनें परमार्थी ॥ ६ ॥
लोभी कामी और क्रोधी कोई भी हम में न हो ।
सर्व व्यसनों से बचें और छोड़ देवें मोह को ॥ ७ ॥
सर्व व्यसनों से बचें और छोड़ देवें मोह को ॥ ७ ॥
अच्छी संगत में रहें और वेद - मारग पर चलें ।
तेरे ही होवें उपासक और कुकर्मों से बचें ॥ ८ ॥
तेरे ही होवें उपासक और कुकर्मों से बचें ॥ ८ ॥
कीजिए हम सब का हृदय शुद्ध अपने ज्ञान से ।
मान भक्तों में बढ़ाओ अपने भक्ति दान से ॥ ९ ॥
मान भक्तों में बढ़ाओ अपने भक्ति दान से ॥ ९ ॥
1 टिप्पणियाँ
Mere nanaji daily gaate the...aj yaad aya to aise he search kiya bhut acha laga jaan kar ki yae arya samaj ki prayer hae muze nh malum tha
जवाब देंहटाएं